Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 01 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
डांडिया-गरबा की धुन पर झूमा कान्हा माखन स्कूल, रंगीलो दीपोत्सव में दिखा संस्कृति का संगम

मथुरा। कान्हा माखन ग्रुप ऑफ स्कूल्स में 31 अक्टूबर को ‘रंगीलो दीपोत्सव 2026 – डांडिया गरबा नाइट’ का भव्य आयोजन किया गया। KMGS हेड ब्रांच के असेंबली ग्राउंड में आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में विद्यालय की सभी शाखाओं के स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दीपों की जगमगाहट, आकर्षक सजावट और संगीत की मधुर धुनों ने पूरे परिसर को उत्सव के रंगों से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और परंपराओं की शानदार झलक देखने को मिली। रामायण पर आधारित नृत्य-नाटिका ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया, वहीं राजस्थानी लोकनृत्य और लाइव बैंड की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इसके बाद डांडिया और गरबा की धुनों पर विद्यालय परिवार के सदस्यों ने जमकर नृत्य किया और उत्सव का आनंद लिया।

आयोजन में स्वादिष्ट व्यंजनों और चाट के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों के साथ विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, अग्रवाल परिवार तथा विभिन्न शाखाओं के प्रधानाचार्यों की उपस्थिति रही।

रंगीलो दीपोत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यालय की सभी शाखाओं के कर्मचारियों के बीच आपसी एकता, सौहार्द और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करना था। संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी यह शाम विद्यालय परिवार के लिए यादगार बन गई।

Previous News

सर्दियों में रेल पटरियों की हर दिन होगी निगरानी, संरक्षा निर्देशों का सख्ती से होगा पालन

Next News

धौलपुर में सुबह 5 से 9 बजे तक विशेष नाकाबंदी, एक दर्जन वाहन चालकों के चालान