Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 01 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कबूतर पकड़ने के दौरान 80 फीट गहरे कुएं में गिरा 10 साल का मासूम, रेस्क्यू जारी

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। खखरेरू थाना क्षेत्र के सरोजनी नगर में 10 वर्षीय रेहान शाह अपने दोस्तों के साथ कबूतर पकड़ने के दौरान गहरे कुएं में गिर गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मासूम को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को रेहान अपने दोस्तों के साथ कबूतर पकड़ रहा था। इसी दौरान कुएं के पास उसका पैर फिसल गया और वह नीचे जा गिरा। साथ मौजूद बच्चों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। हादसे की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बच्चे को बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कुएं में पानी अधिक होने के कारण बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं। पानी निकालने के लिए पंपिंग सेट भी लगाए गए हैं।

रेहान के सुरक्षित बाहर आने की उम्मीद में परिजन परेशान हैं। स्थानीय लोग भी बचाव अभियान पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन की टीमें बच्चे को बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।

Previous News

अयोध्या दीपोत्सव में दिखेगी 5 देशों की रामलीला, 2500 कलाकार करेंगे मंचन!

Next News

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर क्रैश, रेस्क्यू ऑपरेशन में शव बरामद; हादसे से मचा हड़कंप