मथुरा। देश के प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को जनपद मथुरा के सभी पुलिस थानों एवं पुलिस कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने की सामूहिक शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, देश की अखंडता और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया गया।