Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 30 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
चूना कंकड़ गली हत्याकांड सॉल्व, 85 वर्षीय सुमन चतुर्वेदी का हत्यारोपी गिरफ्तार!

मथुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर की चूना कंकड़ गली में 85 वर्षीय बुजुर्ग सुमन चतुर्वेदी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोने के गहनों की लूटपाट के दौरान बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के पांच दिन बाद पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया है। मामले को लेकर शुक्रवार दोपहर बाद मथुरा के पुलिस कप्तान श्लोक कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देंगे।

आपको बता दें कि रविवार तड़के मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र के बंगाली घाट चौकी अंतर्गत चूना कंकड़ गली में अपने दो मंजिला मकान में अकेली रहने वाली 85 वर्षीय सुमन चतुर्वेदी का खून से लथपथ शव घर की सीढ़ियों पर मिला था। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी आशना चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शहर कोतवाली पुलिस को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए।

इसके बाद शहर कोतवाली पुलिस ने जांच तेज की। अब घटना के पांच दिन बाद शहर कोतवाल अजय कौशल के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल सभी की निगाहें पुलिस कप्तान की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं, जिसमें हत्या की वजह, लूटे गए गहनों और आरोपी की गिरफ्तारी से जुड़े अन्य अहम तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।

Previous News

राधा ऑर्किड में सामूहिक रूप से मना करवा चौथ, भारतीय संस्कृति और संस्कारों का दिया संदेश

Next News

करवा चौथ की रात ब्रजरज में लक्खा ने बांधा समां, भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु