Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 29 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, 12 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद

मथुरा में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। मगोर्रा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है।


दरअसल, मगोर्रा थाना पुलिस ने 29 अक्टूबर 2026 की रात करीब साढ़े 12 बजे मथुरा-सौंख तिराहे से लोरिया पट्टी गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर कार्रवाई करते हुए महेंद्र नाम के युवक को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी महेंद्र पुत्र राम कुमार, कन्नौज जिले के तुला पुरवा गांव का निवासी है और उसकी उम्र करीब 32 वर्ष है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

इस मामले में थाना मगोर्रा में मुकदमा संख्या 347/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी है।


इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया। टीम में उपनिरीक्षक विनीत चौधरी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Previous News

बलदेव में हिंसक झड़प और फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

Next News

राधा ऑर्किड में सामूहिक रूप से मना करवा चौथ, भारतीय संस्कृति और संस्कारों का दिया संदेश