Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 28 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में घर से नाराज होकर आई 16 वर्षीय किशोरी, मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

मथुरा के वृंदावन में पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए घर से नाराज होकर आई लखनऊ निवासी 16 वर्षीय किशोरी को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया। बांके बिहारी मंदिर परिसर में परेशान हालत में घूम रही किशोरी को सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षित थाने पहुंचाया, जहां पुलिस टीम ने काउंसिलिंग कर उसके परिजनों से संपर्क किया।

दरअसल, 27 अक्टूबर को वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी जी मंदिर परिसर में सुरक्षाकर्मियों की नजर एक किशोरी पर पड़ी, जो संदिग्ध और परेशान स्थिति में घूम रही थी। सुरक्षाकर्मी उसे सुरक्षित थाना वृंदावन लेकर पहुंचे। यहां मिशन शक्ति टीम ने किशोरी से आत्मीयता के साथ बातचीत की और काउंसिलिंग के जरिए उसका भरोसा जीता।

पुलिस टीम ने किशोरी के लखनऊ निवासी पिता को फोन के माध्यम से सूचना दी। बेटी के सकुशल होने की खबर मिलते ही पिता अपने साले यानी किशोरी के मामा के साथ वृंदावन थाने पहुंचे। आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने किशोरी को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई के बाद परिजनों ने उत्तर प्रदेश पुलिस की त्वरित और मानवीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम लगातार जागरूकता और सहायता के कार्य कर रही है।


फिलहाल किशोरी अपने परिजनों के साथ है। वृंदावन पुलिस की इस पहल को संवेदनशील पुलिसिंग के उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

Previous News

वृंदावन में नगर निगम की कार्रवाई पर विवाद, बिना नोटिस बाउंड्री वॉल ढहाने का आरोप