Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 27 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गोवर्धन में घुमंतू समाज को सरकारी योजनाओं से जोड़ेंगे मंत्री असीम अरुण

गोवर्धन क्षेत्र के गांव अड्डा पाली स्थित श्री भगवान दत्तात्रेय धाम में बुधवार को घुमंतू गौरव समागम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण शामिल होंगे। समागम के माध्यम से घुमंतू समाज और अन्य पिछड़े वर्गों के लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया जाएगा।

मंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर मंगलवार को समाजसेविका एवं भाजपा नेत्री पूनम सिंह एडवोकेट और समाज कल्याण विभाग की एडीओ गोवर्धन विभा मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

पूनम सिंह एडवोकेट ने बताया कि घुमंतू गौरव समागम का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के जरिए पात्र लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा, जिससे वे सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

समागम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि कार्यक्रम के माध्यम से घुमंतू समाज और पिछड़े वर्गों के लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी।

Previous News

मथुरा में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज

Next News

खेत से धान चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, 2 क्विंटल 36 किलो धान बरामद