Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 27 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आगरा पहुंचे दिलजीत दोसांझ, ताजमहल की खूबसूरती पर हुए फिदा; फैंस ने घेरा तो सुरक्षा बढ़ी

पंजाबी म्यूजिक के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ मंगलवार को मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचे। सफेद संगमरमर से बनी इस ऐतिहासिक इमारत की खूबसूरती देखकर दिलजीत मंत्रमुग्ध नजर आए। उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों में भी जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। वहीं, सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच दिलजीत ने ताजमहल परिसर का भ्रमण किया और यादगार पल बिताए।

तस्वीरें आगरा के विश्व प्रसिद्ध ताजमहल की हैं, जहां पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ मंगलवार को अचानक पहुंच गए। अपने भारत दौरे के बीच ताजमहल का दीदार करने पहुंचे दिलजीत ने इसकी शानदार वास्तुकला और सफेद संगमरमर की खूबसूरती को निहारा।

इस दौरान दिलजीत दोसांझ अपने खास अंदाज में नजर आए। उन्होंने ग्रे टी-शर्ट, लाल जैकेट, नीली जींस और सफेद पगड़ी पहन रखी थी। ताजमहल परिसर में घूमते हुए उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर तस्वीरें खिंचवाईं और प्रशंसकों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।

दिलजीत के आगरा पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिला। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्मारक परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई।

दिलजीत दोसांझ का यह दौरा उनके आगामी AURA INDIA TOUR 2026 से पहले हुआ है। वह 30 अक्टूबर को दिल्ली में लाइव कॉन्सर्ट करने वाले हैं। आयोजकों के अनुसार, सुरक्षा और यातायात संबंधी व्यवस्थाओं पर चर्चा के बाद कार्यक्रम को अनुमति मिल चुकी है और कॉन्सर्ट निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा।

 

Previous News

बिजली की लाइन से तार चोरी करने वाले दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

Next News

मथुरा में 48 घंटे बाद छाएंगे बादल: तेज हवाओं के आसार - अक्टूबर में 55% कम हुई बारिश