Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 27 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा: भरतिया में पथराव और फायरिंग के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पुलिस अभिरक्षा में

मथुरा। बलदेव थाना क्षेत्र के ग्राम भरतिया में हुई हिंसक झड़प, पथराव और फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10:45 बजे जिला अस्पताल मथुरा से उपचार के बाद छुट्टी मिलने पर कोमल पुत्र ज्ञान सिंह (करीब 50 वर्ष), निवासी ग्राम भरतिया, थाना बलदेव को गिरफ्तार किया गया। वहीं, मामले में संलिप्त एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

इस मामले में थाना बलदेव पर मुकदमा संख्या 359/2026 दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और 7 सीएलए एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

आरोपी के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज

पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी कोमल के खिलाफ बलदेव और हाथरस के सादाबाद थाने में पूर्व के कई मुकदमों का उल्लेख है। इनमें मारपीट, धमकी, चोरी और अन्य गंभीर आरोपों से संबंधित मामले शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड में हत्या और अपहरण से संबंधित पुराने मुकदमों का भी जिक्र है।

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवदत्त, उपनिरीक्षक प्रशान्त माठा, हेड कांस्टेबल संजय कुमार और कांस्टेबल रामनिवास शामिल रहे।

Previous News

बदलते मौसम के चलते जिला अस्पताल में बढ़ रही मरीजों की भीड़

Next News

बिजली की लाइन से तार चोरी करने वाले दो वांछित आरोपी गिरफ्तार