अमेरिकी वायुसेना का एक KC-135 Stratotanker मिडिल ईस्ट में उड़ान के दौरान अचानक लापता हो गया। यह विमान कतर के ऊपर उड़ान भर रहा था, तभी इसने ‘7700’ इमरजेंसी सिग्नल जारी किया—जो गंभीर तकनीकी खराबी या आपात स्थिति का संकेत माना जाता है।
Flightradar24 के अनुसार, विमान कुछ समय तक हवा में चक्कर लगाता रहा और फिर लैंडिंग के लिए नीचे उतरने लगा, लेकिन इसके बाद रडार से पूरी तरह गायब हो गया। घटना के बाद से विमान से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।
बताया जा रहा है कि यह विमान अल धफरा एयर बेस पर तैनात था और क्षेत्र में सैन्य अभियानों में शामिल था। फिलहाल इस घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है और किसी हमले या विरोधी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
KC-135 क्या है?
KC-135 स्ट्रैटोटैंकर एक अत्याधुनिक सैन्य टैंकर विमान है, जिसे “फ्लाइंग गैस स्टेशन” भी कहा जाता है। इसका मुख्य काम हवा में ही लड़ाकू और अन्य सैन्य विमानों को ईंधन उपलब्ध कराना है, जिससे वे लंबी दूरी तक मिशन जारी रख सकें।
यह विमान न सिर्फ ईंधन भरने, बल्कि सैनिकों, उपकरणों और मेडिकल इवैक्यूएशन (एयर रेस्क्यू) जैसे मिशनों में भी अहम भूमिका निभाता है।