Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 26 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन पुलिस की कार्रवाई, अवैध चाकू और चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

मथुरा। वृंदावन थाना पुलिस ने चेकिंग और गश्त के दौरान एक युवक को अवैध चाकू और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से टीवीएस अपाचे बाइक भी बरामद की है। आरोपी की पहचान विक्रम पुत्र कमल सिंह, निवासी अगरयाला, थाना शेरगढ़, जनपद मथुरा, उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर की रात करीब 11 बजकर 55 मिनट पर सुनरख पार्किंग बैरियर के पास कच्चे रास्ते से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू और टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई। बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर UP 85 CZ 6707 है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना वृंदावन में मुकदमा संख्या 701/2026 के तहत बीएनएस की धारा 317(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 में मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी थाना वृंदावन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा संख्या 581/2026 दर्ज है।

इस कार्रवाई को थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शुभांशु यादव सहित पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

Previous News

मथुरा में हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, गोविंदनगर पुलिस की कार्रवाई

Next News

लेखपाल संघ चुनाव में कपिल उपाध्याय अध्यक्ष, गौरव कुमार बने तहसील मंत्री