Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 26 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ललित कुंज आश्रम में स्वामी सरस देव जू महाराज का 473वां आविर्भाव महोत्सव, महंत मोहिनी बिहारी शरण का मनाया जन्मोत्सव

धर्मनगरी वृंदावन में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर संत-महात्माओं के सानिध्य में धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। नगर के परिक्रमा मार्ग स्थित ललित कुंज आश्रम में स्वामी श्री हरिदास जी महाराज की परंपरा के प्रमुख आचार्य स्वामी सरस देव जू महाराज का 473वां आविर्भाव महोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी अवसर पर आश्रम के महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज का जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में संत-महंतों और भगवताचार्यों ने सहभागिता कर दोनों महोत्सवों की शोभा बढ़ाई।

वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित ललित कुंज आश्रम में शरद पूर्णिमा के अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। यहां स्वामी श्री हरिदास जी महाराज की परंपरा के प्रमुख आचार्य स्वामी सरस देव जू महाराज का 473वां आविर्भाव महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी राधाप्रसाद देव जू महाराज ने की।

इस अवसर पर उपस्थित संत-महंतों एवं भगवताचार्यों ने स्वामी सरस देव जू महाराज के आध्यात्मिक और साहित्यिक योगदान का स्मरण करते हुए उनके जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला।

वहीं, आश्रम के महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज का जन्मोत्सव भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान उन्हें पगड़ी, शॉल, माला और चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने भी आश्रम में पधारे संतों का पटका और माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में संतों के सानिध्य और धार्मिक परंपराओं के बीच श्रद्धा, सम्मान और आध्यात्मिकता की झलक देखने को मिली।

 

Previous News

मथुरा में ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 457 किलो आतिशबाजी को न्यायालय के आदेश पर किया गया नष्ट

Next News

शादी के 6 महीने बाद विवाहिता की मौत, दहेज हत्या के आरोप में ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप