Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 05 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
“इस्तीफा नहीं दूंगी" — ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, BJP और EC पर फिर हमला

ममता बनर्जी ने चुनाव नतीजों के बाद इस्तीफे के सवाल को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ कहा कि “मेरा इस्तीफा देने का कोई सवाल ही नहीं है, हम चुनाव हारे नहीं हैं बल्कि नैतिक रूप से जीते हैं।”

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने यह भी कहा कि वह राजभवन नहीं जाएंगी और पार्टी नेताओं के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगी।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अब वह “बीजेपी के अत्याचारों को और बर्दाश्त नहीं करेंगी” और जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरेंगी।

ममता बनर्जी ने एक बार फिर चुनाव आयोग को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनका मुकाबला बीजेपी से नहीं बल्कि चुनाव आयोग से था। इस बयान के बाद बंगाल की सियासत और गरमा गई है।

Previous News

जिला अस्पताल में लावारिस मरीजों की भरमार, अस्पताल प्रशासन कर रहा उपचार 

Next News

सीवर लाइन के बदले रूट पर बवाल, वृंदावन में निवासियों का जोरदार प्रदर्शन