शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट नजर आया। मथुरा के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण का जायजा लेते हुए मौके पर तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मथुरा जनपद के वृंदावन में शरद पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने श्री बांके बिहारी जी मंदिर तथा उसके आसपास के क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, प्रवेश और निकास मार्गों सहित आसपास के प्रमुख रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन कराने, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और भीड़ का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही अधिकारियों ने मंदिर क्षेत्र स्थित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कैमरों की क्रियाशीलता और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई, ताकि मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा सके।
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी और एसएसपी ने पुलिस बल के साथ मंदिर के आसपास के गलियारों, मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त भी की।
प्रशासन का उद्देश्य शरद पूर्णिमा के पर्व पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है।
शरद पूर्णिमा पर वृंदावन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।