Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 25 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मानसी गंगा में स्नान के बाद बिगड़ी दिल्ली के बुजुर्ग की हालत, अस्पताल में मृत घोषित

मथुरा के गोवर्धन में रविवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां मानसी गंगा में स्नान करने के बाद दिल्ली निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में पुलिस बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग अपने साथियों के साथ गिरिराज महाराज के दर्शन और परिक्रमा करने के लिए गोवर्धन आए थे। घटना के बाद उनके साथ आए जत्थे में शोक की लहर दौड़ गई।

धार्मिक नगरी गोवर्धन में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मानसी गंगा में स्नान करने के बाद एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उत्तम नगर निवासी 65 वर्षीय मदन गोपाल पुत्र रामेश्वर दास अपने साथियों के साथ बस से गोवर्धन पहुंचे थे। सभी गिरिराज महाराज के दर्शन और परिक्रमा करने के लिए आए थे।

बताया जा रहा है कि रविवार को मदन गोपाल मानसी गंगा में स्नान करने गए थे। स्नान के बाद जैसे ही वह बाहर निकले, अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और वह गिर पड़े। बुजुर्ग को इस हालत में देखकर उनके साथ आए लोगों में हड़कंप मच गया। साथियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन पहुंचाया। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक डॉ. यश के अनुसार, बुजुर्ग को अस्पताल लाया गया था, जहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल, बुजुर्ग की अचानक हुई मौत से उनके साथ आए साथी गमगीन हैं।

Previous News

वृंदावन के केशीघाट पर यमुना में मिला असम के 22 वर्षीय युवक का शव, मची सनसनी

Next News

मथुरा में शिव-पार्वती विवाह का भव्य मंचन, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी श्री राम वाटिका