Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 25 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
शरद पूर्णिमा पर गोवर्धन में RSS का भव्य पथ संचलन, पुष्प वर्षा से हुआ स्वयंसेवकों का स्वागत

शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर धार्मिक नगरी गोवर्धन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जयघोष पथ संचलन निकाला गया। सैकड़ों स्वयंसेवकों ने अनुशासन और उत्साह के साथ गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा की। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा और इत्र वर्षा कर स्वयंसेवकों का भव्य स्वागत किया गया।

रविवार को आयोजित इस पथ संचलन के दौरान गोवर्धन का वातावरण जयघोष से गूंज उठा। मार्ग में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया। गोवर्धन विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने भी पथ संचलन का स्वागत किया।

इस अवसर पर गोवर्धन विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने कहा कि शरद पूर्णिमा सनातन धर्म का प्रमुख पर्व है। इस पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा गोवर्धन की परिक्रमा करना सनातन संस्कृति, आस्था और परंपराओं के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

पथ संचलन के दौरान जगह-जगह हुए स्वागत और पुष्प वर्षा ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। धार्मिक नगरी गोवर्धन में श्रद्धा, उत्साह और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का अनूठा संगम देखने को मिला।

Previous News

वृंदावन में रामलीला पंडाल में करंट से युवक की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

Next News

सोने के गहनों की लूटपाट कर वृद्धा की निर्मम हत्या घर की सीढ़ियों पर खून से लथपथ मिला 85 वर्षीय वृद्धा का शव