Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 05 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रेकिंग न्यूज़: मथुरा कोर्ट का बड़ा फैसला: महिला को जिंदा जलाने वाले आरोपी उमेश को फांसी की सजा

मथुरा में जिला जज विकास कुमार की अदालत ने सनसनीखेज हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी उमेश को फांसी की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 1 लाख 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।

मामला 11 मार्च 2025 का है, जब हरियाणा के हसनपुर निवासी आरोपी उमेश ने साड़ी पहनकर अपनी बहन की जेठानी रेखा पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। बताया गया कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। गंभीर रूप से झुलसी रेखा ने उसी रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

घटना के बाद आरोपी छत से कूदकर भागने की कोशिश में घायल भी हुआ था। पुलिस ने मामले में चार्जशीट दाखिल की और कोर्ट में 11 गवाहों की गवाही के आधार पर हत्या का आरोप सिद्ध हुआ।

इतना ही नहीं, आरोपी उमेश का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। हरियाणा में भी वह एक हत्या के मामले में दोषी पाया जा चुका है, जहां पलवल की अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

इस फैसले को जघन्य अपराध पर सख्त न्याय के रूप में देखा जा रहा है।

Previous News

“हम हारे नहीं, हमें हराया गया” — बंगाल नतीजों पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, EC को बताया ‘विलेन’

Next News

केआर डिग्री कॉलेज में एडमिशन शुरू: BA, B.Com, B.Sc में 1406 सीटें, जानें पूरी प्रक्रिया