Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 24 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए। प्रदेश के 9वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेने के बाद यह उनका पहला बदरीनाथ धाम दौरा रहा। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। धाम पहुंचने पर जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने उनका स्वागत किया।

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन 24 अक्टूबर 2026 को भू-वैकुण्ठ श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

बदरीनाथ धाम के हेलीपैड पर जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिह्न और हरित पौधा भेंट किया गया। वहीं, पुलिस के जवानों ने सेरेमोनियल यूनिफॉर्म में राज्यपाल को सलामी दी।

राज्यपाल ने पुलिस जवानों के उत्कृष्ट टर्नआउट और सटीक शस्त्र कवायद की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन भी स्वीकार किया।

इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने राज्यपाल को बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।

गौरतलब है कि डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने 19 अक्टूबर 2026 को देहरादून स्थित लोकभवन में उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की थी। शपथ लेने के बाद बदरीनाथ धाम की उनकी यह पहली यात्रा रही।

Previous News

मिशन शक्ति 6.0: जमुनापार पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Next News

मथुरा: हाईवे पुलिस ने 454 ग्राम गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज