थाना रिफाइनरी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहेल निगम पुत्र राहुल, उम्र 19 वर्ष, निवासी राजपुर चुंगी, थाना सदर बाजार, जनपद आगरा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को रात करीब 8:30 बजे कोइलाअलीपुर कट, बरेली हाईवे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। इस दौरान मोटरसाइकिल चोरी के मामले में वांछित आरोपी सोहेल निगम को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से मोटरसाइकिल संख्या UP 86 AQ 6219 बरामद हुई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना रिफाइनरी में मुकदमा संख्या 346/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था। मोटरसाइकिल की बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनुराग चौधरी, उपनिरीक्षक विक्रान्त तोमर, उपनिरीक्षक बबलू कुमार, उपनिरीक्षक पविन्द्र कुमार, आरक्षी नितेश मलिक और आरक्षी रितिक शामिल रहे।