Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 23 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
विधान परिषद चुनाव को लेकर डीएम और एसएसपी ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक के पांच एवं खंड शिक्षक के छह निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने क्षेत्र पंचायत कार्यालय, मथुरा स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। प्रशासन का उद्देश्य विधान परिषद निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना है।

Previous News

थाना हाईवे पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की हुई जांच

Next News

एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम और एसएसपी ने राया मतदान केंद्र का किया निरीक्षण