Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 20 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
एसएसपी मथुरा के निर्देशन में थाना गोविंदनगर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

मथुरा में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना गोविंदनगर की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, छेड़छाड़ की घटनाओं से बचाव, साइबर अपराधों के प्रति सतर्कता और यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया।

पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को 1090 वीमेन पावर लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

अभियान के दौरान छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बारे में भी जानकारी दी गई, जिसके अंतर्गत UPSC, UPPSC, NEET, JEE, NDA और CDS जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है।

Previous News

मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में सनसनी! MBBS फाइनल ईयर की छात्रा शगुन सैनी ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में मिला शव

Next News

इंस्टाग्राम रील देखकर घर से भागे तीन नाबालिग बच्चे, बोले- अमीर बनकर ही लौटेंगे