Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 19 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में 80 फुट के रावण और 65 फुट के अहिरावण का होगा दहन, ड्रोन से बरसेगी फूलों की बारिश, भव्य आतिशबाजी से जगमगाएगा आसमान

धर्मनगरी मथुरा में दशहरा मेले को भव्य और यादगार बनाने के लिए श्री रामलीला सभा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रामलीला मैदान में इस बार 80 फुट ऊंचे रावण और 65 फुट ऊंचे अहिरावण के पुतले का दहन किया जाएगा। राम-रावण युद्ध के मंचन के लिए विशाल मंच तैयार किया जा रहा है, वहीं रंग-बिरंगी आतिशबाजी और ड्रोन के जरिए होने वाली पुष्प वर्षा मेले का प्रमुख आकर्षण बनेगी।

शिवाकाशी, भरतपुर और दिल्ली के आतिशबाज अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, जबकि इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल आतिशबाजी से आसमान रोशनी से जगमगाएगा। आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रामलीला सभा के पदाधिकारियों ने रामलीला मैदान का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।

मथुरा में दशहरा पर्व को लेकर उत्साह दिखाई देने लगा है। श्री रामलीला सभा की ओर से आयोजित होने वाले दशहरा मेले को भव्य बनाने के लिए रामलीला मैदान में तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। इस बार मेले में परंपरा, भक्ति और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। 80 फुट ऊंचे रावण और 65 फुट ऊंचे अहिरावण के पुतले का दहन आकर्षण का केंद्र रहेगा।

राम-रावण युद्ध के भव्य मंचन के लिए मैदान में 12 फुट ऊंचा, 80 फुट लंबा और 120 फुट चौड़ा विशाल मंच तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही दर्शकों की सुविधा के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शकों को बेहतर अनुभव मिल सके।

दशहरा मेले में इस बार आतिशबाजी का विशेष आकर्षण देखने को मिलेगा। शिवाकाशी, भरतपुर और दिल्ली से आने वाले आतिशबाज अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल आतिशबाजी के जरिए आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा। राम-रावण युद्ध और पुतला दहन के दौरान ड्रोन के माध्यम से पुष्प वर्षा की भी विशेष व्यवस्था की गई है, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।

आयोजन की तैयारियों को लेकर श्री रामलीला सभा के पदाधिकारियों ने रामलीला मैदान का निरीक्षण किया और मंच निर्माण, दर्शकों के बैठने, सजावट तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभा का प्रयास है कि दशहरा मेले में आने वाले लोगों को भव्य धार्मिक आयोजन के साथ सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Previous News

तीन बच्चों की मां को भगाकर ले जाने का पड़ोसी पर आरोप, जान से मारने की धमकी मिलने का दावा; SSP कार्यालय पहुंचा पीड़ित

Next News

दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के 125वें स्थापना वर्ष पर मथुरा में भव्य महोत्सव, देशभर के जैन संतों और विद्वानों का होगा महासंगम