मथुरा में रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दर्जनों शिक्षकों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर चर्चा की। शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक से जुड़े विभिन्न मुद्दों और एनपीएस का पैसा नहीं मिलने की समस्या उठाई। वहीं, बैठक में आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर आगरा खंड से प्रत्याशी जगबीर सिंह नौहवार के समर्थन में भी अपील की गई।
मथुरा के सुभाष इंटर कॉलेज में आयोजित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक के दौरान शिक्षकों के विचार लिए गए और उनकी लंबित मांगों पर चर्चा की गई।
शिक्षकों ने आरोप लगाया कि जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से विभिन्न बिंदुओं को लेकर लगातार मांगें की जा रही हैं, जबकि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही कुछ शिक्षकों ने एनपीएस की धनराशि नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया।
बैठक में आगरा खंड से शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी जगबीर सिंह नौहवार के समर्थन में शिक्षकों से एकजुट होने की अपील की गई। संघ की ओर से उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया गया।
इस संबंध में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष शिवकुमार सिंह और अन्य शिक्षकों ने बताया कि संघ लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाता रहा है। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं हुआ, तो आगामी दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
मथुरा में शिक्षक संघ की बैठक, मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी।