Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 17 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में दुधारू गाय को पीटकर ले जाने का आरोप, CCTV में कैद हुई घटना; SSP से लगाई न्याय की गुहार

मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र के माया टीला में दुधारू गाय को कथित तौर पर पीटकर जबरन ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित रामवीर ने एक नामजद युवक पर पुरानी रंजिश के चलते गाय को ईंट-पत्थरों से पीटकर ले जाने और अवैध कट्टीखाने में बेचने का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है।

रामवीर के अनुसार, घटना 2 अक्टूबर की सुबह की है। आरोप है कि नवीन पुत्र ओमी लाल उनकी दुधारू गाय को मारते हुए अपने साथ ले गया। पीड़ित का कहना है कि गाय ने घटना से महज आठ दिन पहले ही एक बछिया को जन्म दिया था। मां से अलग होने के बाद बछिया की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पीड़ित ने स्थानीय वृंदावन गेट पुलिस चौकी की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं हुई और अब उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

मामले को लेकर शनिवार को रामवीर समाजसेवी एवं अधिवक्ता मदन मोहन अग्रवाल के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत दी है। उनके मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Previous News

मथुरा के फरह में मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा व मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की दी जानकारी