Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 16 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में जमीन विवाद के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, मुख्य आरोपी कनक के पैर में लगी गोली

मथुरा में जमीन विवाद को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में हाईवे थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम बाजना में 5 अक्टूबर को हुए फायरिंग कांड में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी कनक के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसके साथी करन को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी के अनुसार, हाईवे थाना पुलिस लगातार इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वांछित आरोपी रोमेक्स स्कूल के पास स्थित कच्चे रास्ते से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें कनक के पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथी करन को भी पुलिस ने पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। इस मामले में वादी दीपक की तहरीर पर थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज किया गया था। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Previous News

मथुरा के अग्रसेन महोत्सव में पलक मुच्छल का शो रद्द, आयोजकों ने इवेंट मैनेजर पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप

Next News

कोसीकलां की ऐतिहासिक श्रीरामलीला में श्रीराम वन गमन की भव्य झांकी ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पूरा नगर।