Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 13 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अयोध्या में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा के लिए अयोध्या-अमेठी पुलिस की संयुक्त बैठक

अयोध्या। त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अयोध्या पुलिस अलर्ट मोड में है। सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से अयोध्या और अमेठी पुलिस के अधिकारियों ने संयुक्त समन्वय बैठक कर सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की रणनीति तैयार की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में एसपी ग्रामीण राधेश्याम राय और सीओ रूदौली अरविंद सोनकर ने रैछ घाट पर अमेठी पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियंत्रण और विसर्जन कार्यक्रमों के दौरान भीड़ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए। किसी भी अप्रिय स्थिति की आशंका होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही दोनों जनपदों की पुलिस के बीच सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान बनाए रखने पर जोर दिया गया, ताकि किसी भी चुनौती से समय रहते निपटा जा सके।

त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु रखने और आम नागरिकों को यातायात संबंधी परेशानियों से बचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने पर भी चर्चा हुई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अयोध्या और अमेठी पुलिस आपसी समन्वय के साथ काम करेगी।

बैठक में एसडीएम रूदौली विनोद कुमार गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Previous News

मिशन शक्ति से फिर बसा परिवार, छाता पुलिस की काउंसलिंग से दूर हुए पति-पत्नी के गिले-शिकवे

Next News

मथुरा में अवैध कॉलोनियों पर MVDA की कार्रवाई जारी, बाद पुल के पास बाउंड्रीवॉल, सड़क और निर्मित भवन को किया ध्वस्त