Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 04 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
“PM मोदी ने गर्दा उड़ा दिया…” बंगाल नतीजों पर बोले रवि किशन

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के रुझान सामने आने के साथ ही पश्चिम बंगाल के नतीजों पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। इसी बीच रवि किशन ने भाजपा के प्रदर्शन पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने “गरदा उड़ा दिया”

रवि किशन ने कहा कि यह परिणाम जनता के भरोसे और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की जीत है। उन्होंने भाजपा के प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताते हुए कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की रणनीति की सराहना की।

बंगाल में चुनावी मुकाबला सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, जहां भारतीय जनता पार्टी और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। शुरुआती रुझानों में भाजपा की मजबूत स्थिति ने सियासी माहौल को और गरमा दिया है।

फिलहाल सभी की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं, जो आने वाले समय में राज्य की राजनीतिक दिशा तय करेंगे।

Previous News

पश्चिम बंगाल नतीजों पर BJP का जश्न, कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी

Next News

पांच राज्यों के चुनाव में बड़ा उलटफेर! बंगाल से तमिलनाडु तक बदली सियासी तस्वीर