Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 12 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
धूमधाम के साथ निकाली गई महाराज अग्रसेन की 5151 वीं शोभायात्रा बैंड-बाजों की धुन पर भक्तिमय हुआ माहौल

सोमवार को मथुरा में श्री अग्रवाल सभा (रजि.) मथुरा द्वारा आयोजित अष्ट दिवसीय अग्रसेन महोत्सव के पांचवें दिन महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई भरतपुर गेट चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों, विभिन्न बैंड-बाजों और अग्रबंधुओं की भारी भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिया शोभायात्रा के स्वागत के लिए नगर के प्रमुख बाजारों को सजाया गया और जगह-जगह भव्य स्वागत द्वार बनाए गए

मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल घी वाले एवं प्रधानमंत्री सुभाष अग्रवाल सिक्का ने बताया कि शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही जिसमें श्री गोवर्धन दास नीनू मुकुट वाले महाराजा अग्रसेन के स्वरूप में विराजमान होकर सभी अग्रबंधुओं को आशीर्वाद दे रहे हैं शोभायात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर महाराजा अग्रसेन की आरती उतारी गई और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया

.शोभायात्रा में शामिल 18 राजकुमारों एवं तीन देवियों का भी जगह-जगह स्वागत-सम्मान कर उपहार भेंट किए गए मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयन्ती प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा नगर के प्रमुख बाजारों से होती हुई होली गेट पहुंची, जहां तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया शोभायात्रा को लेकर अग्रबंधुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया

समाज के लोगों ने देर रात तक अपने प्रतिष्ठान खुले रखकर शोभायात्रा का स्वागत किया इसके बाद अप्सरा पैलेस में रात्रि सहभोज का आयोजन हुआ

Previous News

मथुरा: हाईवे पुलिस ने अवैध चाकू के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

Next News

नकबजनी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, 2,180 रुपये बरामद