Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 12 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रुपयों के विवाद में युवक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू पुत्र गोपाल, निवासी गांव महरौली, थाना गोवर्धन के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर को रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि गाली-गलौज और धमकी के बाद आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली चला दी, जो प्रमोद की छाती के दाहिने हिस्से में लगी। मामले में खैत्रपाल और सोनू के खिलाफ थाना गोवर्धन में मुकदमा दर्ज किया गया था।

गोवर्धन पुलिस ने सोनू को 12 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर बरसाना रोड स्थित महरौली तिराहे के पास गांव पलसो से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजीत कुमार मलिक, कांस्टेबल शुभम कुमार और श्रीकान्त सागर शामिल रहे।

Previous News

अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Next News

दिल्ली प्रदर्शन पर श्रीकांत शर्मा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले— विपक्ष देश में अराजकता फैलाना चाहता है