Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 12 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जमुनापार पुलिस का मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

मथुरा में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति फेज-6.0 के द्वितीय चरण के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 अक्टूबर 2026 को थाना जमुनापार की शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आत्मरक्षा, गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी। साथ ही बसों, रास्तों और सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ की घटनाओं का सामना करने पर भयभीत होने के बजाय तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 पर संपर्क करने और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।

पुलिसकर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह दी। इसके अलावा यातायात नियमों की जानकारी देते हुए स्वयं नियमों का पालन करने और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 102 और 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, अग्निशमन सेवा 101 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

मथुरा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, उन्हें कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Previous News

मिशन शक्ति अभियान के तहत फरह पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Next News

मथुरा में गांजा तस्करी का खुलासा, 85 किलो से अधिक गांजे के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार