Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 10 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में फर्जी CBI अधिकारी बनकर 40 हजार की वसूली! 6 आरोपी गिरफ्तार

मथुरा में फर्जी CBI अधिकारी बनकर वसूली करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। थाना जमुनापार पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने एक व्यक्ति को आजीवन कारावास के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर कथित तौर पर 40 हजार रुपये वसूल लिए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी पहचान पत्र, विजिटिंग कार्ड और वारदात में इस्तेमाल की गई दो कारें बरामद की हैं।

मामला थाना जमुनापार क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर को पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने खुद को CBI अधिकारी बताकर उसे गंभीर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और डराकर 40 हजार रुपये वसूल लिए।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सिहोरा-लोहवन चौराहा रोड से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज कुमार, कुलदीप यादव, करन राणा, सोनू, कुणाल और रवि के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से दो फर्जी CBI पहचान पत्र, 11 विजिटिंग कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड और घटना में इस्तेमाल की गई दो कारें बरामद हुई हैं।

पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Previous News

दीनदयाल धाम मेले में ‘धन संवाद’ की पहल, लोगों को दी डिजिटल और वित्तीय साक्षरता की जानकारी

Next News

महामंडलेश्वर स्वामी देवस्वरूपानंद को 10 लाख की रंगदारी की धमकी, पुलिस जांच में जुटी