Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 09 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पाणिनि गुरुकुल हादसे पर संत समाज में आक्रोश, मृतक छात्रों के परिजनों को 11-11 लाख मुआवजा देने की मांग

वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम में टैंक की सफाई के दौरान चार छात्रों की मौत के मामले में संत समाज में भारी रोष है। घटना को लेकर मोर कुटी आश्रम में संतों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मृतक छात्रों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने और हादसे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। संतों ने कहा कि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाना बेहद जरूरी है।

बैठक में महामंडलेश्वर परमेश्वर दास त्यागी, महंत मोहिनी बिहारी शरण और महंत गंगा दास महाराज ने गुरुकुल हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। संतों ने मांग की कि हादसे में जान गंवाने वाले चारों छात्रों के परिजनों को तत्काल 11-11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

संत समाज ने वृंदावन के सभी गुरुकुलों और छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच कराने की भी मांग उठाई। उनका कहना है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

इसके अलावा संतों ने विद्यार्थियों को सुरक्षित और निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नए शासकीय संस्कृत विद्यालय खोलने की मांग की। उन्होंने प्रशासन से गुरुकुलों और छात्रावासों की नियमित निगरानी के लिए स्थायी व्यवस्था विकसित करने का आग्रह किया।

बैठक में संतों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। अब देखना होगा कि शासन-प्रशासन संत समाज की इन मांगों पर क्या कदम उठाता है।

Previous News

नोएडा काम पर गया मजदूर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, ठेकेदार पर गंभीर आरोप; SSP कार्यालय पहुंचे परिजन

Next News

वृंदावन में 11 अक्टूबर से सजेगा चार दिवसीय अग्र उत्सव, महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती पर होंगे भव्य आयोजन