Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 09 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दिल्ली में प्रदर्शन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, राजधानी-संपूर्ण क्रांति समेत कई ट्रेनें रद्द - यात्रियों की बढ़ी परेशानी

दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले रेल यातायात पर असर पड़ा है। रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर आने वाली निर्धारित समयावधि की कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इसका असर उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों से दिल्ली आने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है। 

रद्द की गई ट्रेनों में पटना से दिल्ली आने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा बनारस से नई दिल्ली आने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस और एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को भी 9 अक्टूबर को रद्द किए जाने की जानकारी दी गई है। 

रेलवे के अनुसार, 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वाली और 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली निर्धारित मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें इस फैसले के दायरे में हैं। यात्रियों को घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जांचने की सलाह दी गई है।

Previous News

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कश्मीरी युवक से मारपीट का आरोप, FIR दर्ज; 8 दिनों में 25 केस

Next News

सोने के बिस्किट के विवाद में दोस्त की हत्या का आरोप, SSP कार्यालय पहुंचे परिजन; ज्वलनशील पदार्थ की सूचना से मचा हड़कंप