Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 04 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा वृंदावन में कुल 210 नावों के हुए पंजीकरण,अभी जारी रहेगा पंजीकरण 

मथुरा वृंदावन में अब तक 210 नावों के पंजीकरण हो चुके हैं मथुरा में नावों के पंजीकरण का कार्य राजा घाट पर तो वृंदावन में केशीघाट पर हो रहा है हालांकि पंजीकरण का यह कार्य मथुरा वृंदावन नगर निगम द्वारा 2 दिन और बढ़ा दिया गया है जिसकी सीमा आज समाप्त होनी थी इससे नाविकों को बड़ी राहत मिलेगी 

आपको बता दें कि पिछले माह 10 अप्रैल को वृंदावन में एक बड़ा नाव हादसा हुआ था जिसमें 16 लोगों की दुखद मौत हुई थी अधिकतर लोगों की मौत लाइफ सेफ्टी जैकेट ना पहनने के कारण हुई थी जिसके बाद जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए पंजीकरण का कार्य शुरू किया 

मथुरा वृंदावन नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मथुरा वृंदावन में अब तक कुल 210 नाव चालकों के पंजीकरण हो चुके हैं उनका लाइसेंस भी बन चुका है सक्षम सीमा में नावे चलेगी जिसमें लाइफ सेफ्टी जैकेट और अन्य उपकरण रखना और पहनना अनिवार्य होगा इसके अलावा सुरक्षा के अन्य पैरामीटर्स को ध्यान में रखा जाएगा साधारण नाव में केवल 10 लोग बैठेंगे इसके अलावा मोटर बोट में 15 लोगों को बैठने की अनुमति दी गई है 

Previous News

ताऊ और चचेरे भाई पर गोली चलाने वाला अपराधी मुठभेड़ मे गिरफ्तार 

Next News

जन्मभूमि पर परिक्रमा मार्ग के लिए बन रहे अंडरपास का किया विरोध