Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 04 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
चुनाव 2026 LIVE: बंगाल में BJP की आंधी, TMC 100 से नीचे सिमटी; तमिलनाडु में विजय की एंट्री से बदला सियासी खेल

देश के पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच सियासी तस्वीर तेजी से बदलती नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी मजबूत बढ़त बनाती दिखाई दे रही है, जबकि ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस 100 के आंकड़े से नीचे सिमटती नजर आ रही है।

भवानीपुर सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुरुआती राउंड में सुवेंदु अधिकारी से आगे चल रही हैं। रुझानों के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और कई जगहों पर जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

वहीं असम में भी भाजपा की वापसी के संकेत मिल रहे हैं, जिससे पार्टी का मनोबल और मजबूत होता दिख रहा है। दूसरी ओर तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम की एंट्री ने चुनावी मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है और पारंपरिक दलों के समीकरणों पर असर डाल रही है।

चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शाम को पार्टी मुख्यालय पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, जहां संभावित जीत को लेकर रणनीति और कार्यकर्ताओं से संवाद किया जा सकता है।

फिलहाल ये सभी आंकड़े शुरुआती रुझानों पर आधारित हैं। अंतिम नतीजों के लिए मतगणना पूरी होने का इंतजार करना होगा, क्योंकि हर राउंड के साथ तस्वीर बदल भी सकती है। लेकिन इतना तय है कि इस बार के चुनाव में कई बड़े राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल सकते हैं, जो देश की राजनीति की दिशा तय करेंगे।

Previous News

युवक पर जानलेवा हमला करने वाले शाहिद सट्टे के गुर्गे गिरफ्तार

Next News

ताऊ और चचेरे भाई पर गोली चलाने वाला अपराधी मुठभेड़ मे गिरफ्तार