Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 08 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जंगल में दफन मिला 28 वर्षीय युवक का शव, तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप

कोसीकलां। थाना क्षेत्र की शाहपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव बरके में एक युवक की हत्या कर शव को जंगल में दफन किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान शौकीन पुत्र जग्गू, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को गांव के जंगल में जमीन के अंदर युवक का शव दबे होने की जानकारी मिली। बुधवार देर रात करीब 2 बजे पुलिस ने शव को जमीन से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के परिजनों ने उसके तीन दोस्तों पर हत्या कर शव को जंगल में दफन करने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल और आसपास के जंगल में गहन जांच-पड़ताल कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

Previous News

जनवरी से लापता हिमाचल के बुजुर्ग की वृंदावन में तलाश, परिजनों ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार

Next News

पितृ पक्ष में बद्रीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्मकपाल में पिंडदान के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम