Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 08 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बद्रीनाथ धाम में खोया साढ़े 6 लाख का ब्रेसलेट, पुलिस ने लौटाई श्रद्धालु की खुशियां

भगवान बद्रीनाथ के दर्शन के दौरान कोलकाता निवासी श्रद्धालु मदन मोहन केरल का करीब 5 तोले का सोने का ब्रेसलेट, जिसकी कीमत लगभग साढ़े 6 लाख रुपये बताई गई, मंदिर परिसर की सीढ़ियों पर कहीं गुम हो गया।

कीमती ब्रेसलेट खोने के बाद श्रद्धालु परेशान होकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए CCTV फुटेज खंगाले और विभिन्न माध्यमों से ब्रेसलेट की तलाश शुरू की।

पुलिस की तत्परता और लगातार प्रयासों के बाद ब्रेसलेट बरामद कर लिया गया। आवश्यक सत्यापन के बाद पुलिस ने लाखों रुपये कीमत का ब्रेसलेट उसके वास्तविक स्वामी मदन मोहन केरल को सौंप दिया।

खोई हुई अमानत वापस मिलते ही श्रद्धालु के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताते हुए पुलिस की तत्परता और ईमानदारी की सराहना की।

पुलिस टीम:
हेड कांस्टेबल अरुण गैरोला, कांस्टेबल शीशपाल, हेड कांस्टेबल पीटी दिवाकर सती, कांस्टेबल गौरव रावत, कांस्टेबल विकास राणा एवं कांस्टेबल आदर्श रमोला।

Previous News

मिशन शक्ति ने बिखरता परिवार बचाया, काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी में हुआ राजीनामा

Next News

वृंदावन में यमुना में डूबा 25 वर्षीय युवक, गोताखोरों ने बरामद किया शव