Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 06 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रेकिंग न्यूज़ आगरा में सपा के पुतला दहन के प्रयास पर पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

आगरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प का मामला सामने आया है। शहीद स्मारक पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने का प्रयास किया। पुलिस ने पुतला दहन रोकने के लिए कार्यकर्ताओं के हाथों से पुतला छीन लिया।

पुतला छीनने के दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा सपा कार्यकर्ता को लात-थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और सपा कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक तनातनी का माहौल बना रहा।

Previous News

अपराध समीक्षा गोष्ठी में एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर

Next News

वृंदावन: गेट बंद सोसाइटी के बंद फ्लैट में लाखों की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल