मथुरा के थाना बल्देव पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत सामान बरामद करने का दावा किया है।
थाना बल्देव पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजकर 5 मिनट पर मुखबिर की सूचना पर अवैरनी बाईपास रोड पर अवैरनी की ओर करीब 40 मीटर की दूरी पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
मौके से पुलिस ने 21 वर्षीय पवन कुमार पुत्र थान सिंह, निवासी ग्राम अरतौनी, थाना बल्देव, मथुरा को गिरफ्तार किया। वहीं एक बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद किया गया है। इस मामले में थाना बल्देव पर दर्ज मु0अ0सं0 341/2026, धारा 305/317(2) बीएनएस के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामद चोरी का सामान:
01 फ्रिज — हायर कंपनी
01 गैस चूल्हा — सीगरीवाला कंपनी
01 बैटरी — एमरोन कंपनी
01 तूफानी पंखा — अग्नि ज्वाला कंपनी
01 सिलाई मशीन — फिलिप्स कंपनी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पवन कुमार के खिलाफ फिलहाल इसी मुकदमे का आपराधिक इतिहास दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि बाल अपचारी के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम:
-
थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा
-
उपनिरीक्षक प्रशान्त माठा
-
हेड कांस्टेबल 622 कैलाश चन्द्र
-
हेड कांस्टेबल 1523 संजय कुमार
-
कांस्टेबल 821 पुष्पेन्द्र कुमार