वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रसिक दुलारी सीढ़ियों से ऊपर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में उनके कपड़ों पर खून जैसे निशान नजर आ रहे हैं। वहीं, सीढ़ियां चढ़ते समय उनके चलने का तरीका भी सामान्य से अलग दिखाई दे रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग तरह के दावे किए जा रहे हैं। कुछ यूजर्स का दावा है कि रसिक दुलारी के शरीर के निचले हिस्से में गंभीर चोट थी, जिसके चलते उनके कपड़ों पर खून जैसे निशान दिखाई दे रहे हैं।