Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 05 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
540 सफाई कर्मियों का फूटा गुस्सा, काम पर वापसी की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

मथुरा में प्रशिक्षित सफाई कर्मियों को दोबारा काम पर लिए जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर एकता संघ ने आवाज बुलंद की है। संगठन की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर करीब 540 प्रशिक्षित सफाई कर्मियों को काम पर वापस लेने और लंबे समय से चली आ रही समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की गई है।

सफाई कर्मियों का कहना है कि पिछले करीब तीन महीने से उन्हें काम पर वापस लेने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। संगठन के अनुसार, 22 सितंबर को करीब 540 सफाई कर्मी नगर निगम पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी मांग रखी।

संघ का आरोप है कि इस दौरान अपर नगर आयुक्त प्रियंका सिंह की ओर से आश्वासन दिया गया था कि 10 से 15 दिन का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके सफाई कर्मियों को 25 सितंबर तक काम पर लिया जाएगा। लेकिन निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

मामला बढ़ने के बाद नगर आयुक्त की ओर से समस्या के समाधान के लिए एक समिति गठित की गई। संगठन के मुताबिक, समिति को मामले की जांच कर 30 सितंबर तक रिपोर्ट प्रस्तुत करनी थी, लेकिन तय समय सीमा तक रिपोर्ट सामने नहीं आई।

इसी को लेकर अब सफाई कर्मियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 540 प्रशिक्षित सफाई कर्मियों को काम पर वापस लेने, उनकी लंबित समस्या का जल्द समाधान कराने और दिए गए आश्वासन पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

सफाई कर्मियों का कहना है कि वे प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं और लंबे समय से काम पर वापस लिए जाने का इंतजार कर रहे हैं। संगठन ने प्रशासन से मामले में जल्द हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

Previous News

कोसीकलां में मिशन शक्ति का जागरूकता अभियान, महिलाओं को बताए सुरक्षा के अधिकार

Next News

वृंदावन में ई-रिक्शा का कहर! युवक की दो उंगलियां कटीं, हाथ में गंभीर फ्रैक्चर