Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 04 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सर्विलांस सेल की बड़ी सफलता: चोरी और गुम हुए 2 करोड़ रुपये कीमत के 543 मोबाइल बरामद

मथुरा। मथुरा पुलिस की सर्विलांस सेल और थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी और गुम हुए 543 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, ये मोबाइल फोन 12 मई से 30 सितंबर 2026 के बीच जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम या चोरी हुए थे। पुलिस टीमों ने CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन को ट्रेस किया और सीमावर्ती राज्यों की पुलिस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर देश के अलग-अलग हिस्सों से इन्हें बरामद किया।

मोबाइल बरामदगी में थाना वृंदावन से 140, थाना गोवर्धन से 72 और पर्यटन थाना क्षेत्र से 64 मोबाइल बरामद किए गए। इसके अलावा कोतवाली, कोसीकलां, जैत, हाईवे समेत अन्य थाना क्षेत्रों की टीमों ने भी मोबाइल बरामदगी अभियान में योगदान दिया।

पत्रकार वार्ता में एसपी क्राइम श्वेता यादव ने बताया कि बरामद मोबाइलों में से 311 मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को थाना स्तर पर ही सुपुर्द किए जा चुके हैं। वहीं, अन्य बरामद मोबाइलों को भी उनके स्वामियों तक पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस लाइन में जब लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस सौंपे गए तो उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने मथुरा पुलिस और सर्विलांस सेल की कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया।

मथुरा पुलिस के इस अभियान से उन लोगों को बड़ी राहत मिली है, जिन्होंने मोबाइल गुम या चोरी होने के बाद उसे वापस पाने की उम्मीद छोड़ दी थी।

Previous News

श्री रामलीला संस्थान कोसीकलां ने किया रामलीला कैलेंडर का भव्य विमोचन

Next News

थाना जैत पुलिस की कार्रवाई, मारपीट के मामले में आरोपी गिरफ्तार