Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 04 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
खुशहाली फाउंडेशन ने लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प, जुनसुटी में 500 फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण

‘वृक्ष मित्र-ग्राम मित्र अभियान’ के तहत ग्रामीणों को बांटे गए फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जुनसुटी। पर्यावरण संरक्षण और गांवों में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से खुशहाली फाउंडेशन की ओर से ‘वृक्ष मित्र-ग्राम मित्र अभियान’ के तहत ग्राम जुनसुटी में निःशुल्क फलदार पौधों का वितरण किया गया। अभियान के दौरान करीब 500 फलदार पौधे ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमियों को वितरित किए गए।

कार्यक्रम का आयोजन ग्राम जुनसुटी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सुबह 9:30 बजे किया गया। इस दौरान श्रीधाम वृंदावन से मोहनी शरण महाराज, सामाजिक कार्यकर्ता अजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी और ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम में ग्रामीणों को फलदार पौधे निःशुल्क वितरित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। आयोजकों ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

खुशहाली फाउंडेशन का उद्देश्य गांवों में हरियाली को बढ़ावा देने के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर एवं स्वच्छ वातावरण तैयार करना है।

Previous News

वृंदावन में अतिक्रमण हटाने के दौरान ठेले वालों को थप्पड़! ट्रैफिक पुलिस के VIDEO से मचा हड़कंप

Next News

मोतियाबिंद के मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित, जरूरतमंदों को बांटे गए निशुल्क चश्मे