Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 03 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
विंस्टन होटल की निर्माणाधीन दीवार ढही, 5 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन; एक मजदूर की मौत होटल प्रबंधन ने ठेकेदार को बताया जिम्मेदार

मथुरा। मसानी रोड स्थित विंस्टन होटल में निर्माणाधीन दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के दौरान वहां काम कर रहे मजदूर दिनेश निवासी गांव खामनी, गोवर्धन मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए होटल परिसर में हंगामा किया और मुआवजे की मांग की। स्थिति को देखते हुए एसपी सिटी राजीव कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

मलबे में अन्य मजदूरों के दबे होने की आशंका को देखते हुए एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, नगर निगम और पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब पांच घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में पूरे मलबे को खंगाला गया। अधिकारियों के अनुसार, मृतक के अलावा कोई अन्य मजदूर मलबे में नहीं मिला।

हादसे के बाद परिजन शव को उठाने से रोकते हुए कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समझाने तथा उचित सहायता के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

हादसे को लेकर होटल प्रबंधन की ओर से भी बयान सामने आया है। विंस्टन होटल के डायरेक्टर कन्हैया लाल अग्रवाल ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ठेकेदार की थी और हादसे के लिए ठेकेदार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि होटल प्रबंधन की पूरी संवेदनाएं मृतक के परिवार के साथ हैं और दुख की इस घड़ी में परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

Previous News

ऑपरेशन कन्विक्शन: फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश के दोषी को 10 साल की सजा

Next News

संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम से गायब 16 वर्षीय किशोर बरसाना से बरामद, 3 महीने बाद परिजनों को सौंपा