Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 02 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आगरा-मथुरा हाईवे पर रोडवेज बस और पानी के टैंकर की जोरदार भिड़ंत, कई यात्री घायल

आगरा-मथुरा हाईवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अरतौनी के पास रोडवेज बस और पानी के टैंकर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई यात्रियों के चोटिल होने की सूचना है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। टक्कर के बाद हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद बस और टैंकर दोनों के चालक मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घायलों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

Previous News

गांधी-शास्त्री जयंती पर डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने महापुरुषों को किया नमन, अधिकारियों-कर्मचारियों से ईमानदारी और जनसेवा का आह्वान

Next News

मथुरा में प्रथम ओपन कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन, 41 टीमों ने दिखाया दमखम