Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 02 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जिला सहकारी बैंक मथुरा में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई

मथुरा में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रधान कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बैंक के अध्यक्ष निरंजन सिंह धनगर ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

इसके बाद प्रधान कार्यालय में मौजूद बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महान विभूतियों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके नैतिक मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों को याद किया। इस दौरान कर्मचारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैंक अध्यक्ष निरंजन सिंह धनगर ने दोनों महापुरुषों के त्याग, सादगी और देश के प्रति समर्पण भाव को याद किया। उन्होंने कर्मचारियों से उनके आदर्शों को अपनाते हुए मितव्ययता की भावना के साथ कार्य करने और सहकारिता के माध्यम से संचालित योजनाओं का लाभ जनपद के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपेक्षा की।

इस अवसर पर बैंक के अनुभाग अधिकारी प्रशासन रामनाथ, अनुभाग अधिकारी निरीक्षण-संग्रह अरुण कुमार, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विनोद कुमार गौतम, भारत गर्ग, श्वेता शुक्ला, राजेन्द्र राम, वंदना कुशवाहा, सुजीत कुमार, सत्यपाल कुंतल, प्रशान्त कुमार सहित प्रधान कार्यालय के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को याद करते हुए जनसेवा एवं सहकारिता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Previous News

रुड़की में नशे में धुत चालक का तांडव! तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Next News

8 अक्टूबर से शुरू होगा अग्रसेन महोत्सव आठ दिन तक चलेगा 15 क़ो पलक मुच्छल कि सुरमयी शाम के साथ होगा कार्यक्रम का समापन