Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 01 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
किरायेदार महिला की धमकियों से परेशान दर्जनों महिलाएं पहुंचीं एसएसपी कार्यालय

मथुरा। शहर की दिव्यलोक आवासीय कॉलोनी में एक किरायेदार महिला पर पड़ोसियों को धमकाने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। महिला से परेशान दर्जनों पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचीं और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई व सुरक्षा की मांग की।

कॉलोनीवासियों का आरोप है कि किराये पर रहने वाली महिला के व्यवहार से आसपास के लोग काफी परेशान हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, महिला द्वारा लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां दी जाती हैं। आरोप है कि पूर्व में भी महिला की ओर से पॉक्सो एक्ट और मारपीट से संबंधित मामले दर्ज कराए गए थे, जिनमें जांच के बाद पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी।

पीड़ितों का आरोप है कि हाल ही में महिला ने सचिन कुमार, उनकी पत्नी आशा और पड़ोसी सर्वेश के खिलाफ भी मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कथित घटना के समय ये लोग शहर से बाहर थे।

एसएसपी कार्यालय पहुंची महिलाओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और उन्हें किसी भी प्रकार की धमकी या उत्पीड़न से सुरक्षा दिलाने की मांग की। अधिकारियों ने शिकायत सुनकर मामले की जांच का भरोसा दिया।

Previous News

पुलिस पार्टी पर फायरिंग और चोरी के वाहनों के मामले में आरोपी को 9 साल 8 माह की सजा

Next News

गिर्राज वाल्मीकि के खिलाफ समाज में आक्रोश, शुगर मिल धरने के समर्थन का किया खंडन