Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 30 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
थाना कोतवाली मथुरा की मिशन शक्ति टीम ने बचाया बिखरता परिवार, पति-पत्नी के मतभेद कराए दूर

थाना कोतवाली मथुरा की मिशन शक्ति टीम ने काउंसलिंग एवं कुशल मध्यस्थता के माध्यम से बिखरते परिवार को टूटने से बचाया

थाना कोतवाली, जनपद मथुरा में एक महिला द्वारा पति से विवाद के कारण नाराज होकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली की मिशन शक्ति टीम द्वारा दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ काउंसलिंग की गई तथा आपसी मतभेदों को दूर करने के लिए समझाया-बुझाया गया।

मिशन शक्ति टीम के सकारात्मक प्रयास एवं कुशल मध्यस्थता के फलस्वरूप पति-पत्नी के बीच उत्पन्न मतभेद दूर हो गए। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से अपने विवाद को समाप्त करते हुए राजी-खुशी साथ रहने पर सहमति व्यक्त की।

मिशन शक्ति टीम की इस त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय कार्यवाही से एक परिवार को टूटने से बचाने में सफलता मिली। टीम के इस प्रयास की मौके पर मौजूद आमजन द्वारा भी सराहना की गई।

थाना कोतवाली मिशन शक्ति टीम, जनपद मथुरा द्वारा पारिवारिक विवादों में संवेदनशीलता, संवाद एवं काउंसलिंग के माध्यम से समाधान की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Previous News

नगर निगम में सफाई मित्र सम्मान एवं सुरक्षा शिविर आयोजित

Next News

त्योहारों से पहले पटाखों की दुकानों और गोदामों का ASP आशना चौधरी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश