मथुरा जिले के कोसीकलां बॉर्डर पर टायर पंचर की दुकान चलाने वाले दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि दुकान चलाने की रंजिश को लेकर पड़ोसी दुकानदारों ने मोहम्मद जलालुद्दीन पर चाकू और उस्तरे से हमला कर दिया। घटना में घायल पीड़ित ने स्थानीय थाने में सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
वीओ
पीड़ित मोहम्मद जलालुद्दीन के अनुसार, वह कोसीकलां बॉर्डर क्षेत्र में टायर पंचर की दुकान चलाता है। आरोप है कि पड़ोस में दुकान चलाने वाले कुछ लोग उस पर दुकान हटाने का दबाव बना रहे थे।
पीड़ित का कहना है कि जब उसने दुकान हटाने के दबाव का विरोध किया तो पड़ोसी दुकानदारों के साथ उसका विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू और उस्तरे से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
घटना के बाद पीड़ित का आरोप है कि उसने स्थानीय थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की, लेकिन वहां अपेक्षित सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद बुधवार दोपहर करीब 2 बजे वह अपने परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों से मामले में कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की।
फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में जांच और कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होना बाकी है। पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर सामने आएगी।