Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 02 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कुत्ते को गंगा स्नान कराने का वीडियो हुआ वायरल 

हरिद्वार में पालतू कुत्ते को गंगा में नहलाने को लेकर घाट पर हंगामा हो गया। मामला हरिद्वार के सर्वानंद घाट का बताया जा रहा है।

जहां परिवार के साथ आई एक महिला अपने पालतू कुत्ते को गंगा में नहलाने लगी। ये देखकर घाट पर मौजूद अन्य लोगों ने इसका विरोध किया तो महिला उल्टा लोगों पर ही भड़कने लगी।

हालांकि बहस बढ़ती हुई देख परिजनों ने महिला को समझाया और महिला कुत्ते को लेकर तत्काल वहां से निकल गई। मामला कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं और गंगा की गरिमा को बचाए रखने के लिए ऐसे लोगों पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

Previous News

आगरा में स्मार्ट मीटर का जोरदार विरोध, ग्रामीणों ने उखाड़कर फेंके मीटर

Next News

NEET परीक्षा से पहले छात्रा लापता, परिजनों ने अपहरण का लगाया आरोप